
सरायपाली। भारतीय जनता पार्टी की महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।इसी क्रम में सरायपाली जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. प्रकाश चंद्र पटेल ने उनके निवास पहुंचकर श्रीमती रूप कुमारी चौधरी से सौजन्य भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।डॉ. पटेल ने कहा कि श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना छत्तीसगढ़ और महासमुंद क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा देशभर में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।इस अवसर पर उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को नई दिशा मिलेगी।



