Uncategorized

हिंदी दिवस’ पर महाविद्यालय में साहित्यिक एवं भाषायी कार्यक्रम आयोजित

सरायपाली। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को अवकाश होने के कारण आज स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन 12 सितंबर को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति अनुराग, साहित्यिक चेतना तथा हिंदी के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति, संवेदना और सामाजिक एकता की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए विद्यार्थियों से हिंदी के अध्ययन एवं प्रयोग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने कहा। सहायक प्राध्यापक डॉ. चंद्रिका चौधरी ने हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा, उसकी व्यापकता तथा वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। अनिल तांडी ने हिंदी भाषा के विकास पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी हिंदी भाषा और साहित्य के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सरोज निषाद, झरना भोई, अजय बारीक एवं दिलीप चौहान ने हिंदी की भाषायी, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। कार्यक्रम का संचालन तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी मनीष भोई ने किया। अंत में विद्यार्थी प्रभात सिंह सिदार ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि, गौरव और रचनात्मक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।

शिवा निषाद

संचालक शिवा कंप्यूटर सरायपाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button