Saraipali

राजधानी रायपुर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगराम सिंह यादव सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे विशेष रूप से उपस्थित, संगठन के विस्तार एवं सामाजिक जनगणना पर हुआ मंथन

सरायपाली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगराम सिंह यादव एवं जगदीश दादा जी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिला अध्यक्ष एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव तथा राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों से संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यप्रणाली एवं विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामाजिक संगठन है। संगठन को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक कोने तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। इसके लिए जिला इकाइयों के साथ-साथ प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन करने के निर्देश दिए गए।

सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, एकजुटता और तालमेल के साथ संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

जाति जनगणना में मूल जाति यादव दर्ज कराने की अपील

बैठक में आगामी जाति जनगणना के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने उपनाम अथवा सरनेम का उल्लेख चाहे जिस रूप में करें, लेकिन मूल जाति के कॉलम में यादव अवश्य दर्ज कराएं। इस विषय को लेकर जिला एवं अनुविभागीय स्तर पर ज्ञापन सौंपने तथा जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रखने पर भी जोर दिया गया।

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जनगणना पर चर्चा

बैठक में यादव समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, संगठनात्मक मजबूती तथा समाज की सामाजिक जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समाज के विभिन्न उपनामों के स्थान पर यादव उपनाम अपनाने के लिए भी समाजजनों से विशेष अपील की गई।

महासमुंद जिले से इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

उक्त समीक्षा बैठक में महासमुंद जिले एवं सरायपाली क्षेत्र से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ नरेन्द्र कुमार यादव (सरायपाली), महासमुंद जिला अध्यक्ष विनोद यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव, राजेन्द्र कुमार यादव राजू (सरायपाली), महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, रायपुर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष राहुल यादव तथा रामनारायण पुजारी यादव (सारंगढ़) सहित अनेक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

16 जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

संगठनात्मक समीक्षा बैठक में रायगढ़, शक्ति, जांजगीर, कोरबा, भाटापारा, बिलासपुर, महासमुंद, सूरजपुर, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, दुर्ग, रायपुर, अंबिकापुर एवं सारंगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। बैठक में बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग एवं रायपुर संभाग के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना, समाज के लोगों को एकजुट करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों को गति देना रहा।

शिवा निषाद

संचालक शिवा कंप्यूटर सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button