Saraipali

अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुआ वानर, मेडिकल टीम ने उपचार कर सुरक्षित छोड़ा, दुसरे दिन मृत्यु

अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुआ वानर, मेडिकल टीम ने उपचार कर सुरक्षित छोड़ा

 

सरायपाली। बेतारी चौक झिलमिला ओवरब्रिज के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बजरंगबली के स्वरूप माने जाने वाले एक वानर (बंदर) के घायल होने की घटना सामने आई। दुर्घटना के बाद घायल वानर की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों एवं सेवाभावी नागरिकों द्वारा मेडिकल टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सरायपाली की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और घायल वानर का आवश्यक उपचार किया। इस दौरान उसे जरूरी इंजेक्शन भी लगाए गए। टीम के सदस्यों ने पूरी सावधानी के साथ उसका उपचार किया।

 

उपचार के बाद वानर की स्थिति सामान्य होने पर उसे मेडिकल टीम उसे छोड़कर चले गए।  मेडिकल टीम एवं सेवाभावी लोगों की तत्परता और मानवीय पहल से घायल बेजुबान जीव को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाने में मदद मिली।

मेडिकल टीम की तत्परता को देखते हुए वानर का इलाज तो हुआ लेकिन वह के लोगों ने बताया कि आज दूसरे दिन भी उक्त बेजुबान वानर की हालत जस की तास बनी हुई है और वह चलने फिरने में सक्षम नहीं है। लोगो ने मेडिकल टीम को दोबारा कॉल किया है पर कल तक दोबारा नहीं पाउच पाए थे। बताया जा रहा है कि वानर की हालत गंभीर है।

अभी 8 बजे खबर आई कि उक्त वानर (बंदर) की मृत्यु हो गई है।

शिवा निषाद

संचालक शिवा कंप्यूटर सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button