Saraipali

शहीद ललित बूढ़ेक के परिवार से भाजपा युवा मोर्चा ने की सौजन्य भेंट

सरायपाली। भाजपा युवा मोर्चा मंडल सरायपाली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 5 पतेरापाली स्थित शहीद ललित बूढ़ेक के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की। इस दौरान शहीद परिवार के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उनके बड़े भाई को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल सरायपाली के अध्यक्ष शिवा जायसवाल, महामंत्री अमित प्रधान, योगेश जायसवाल, कान्हा साहू, बिट्टू प्रधान, धनी साहू सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने शहीद ललित बूढ़ेक के परिवार से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शहीद के योगदान एवं बलिदान को नमन किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके परिवार के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना हमेशा बनी रहेगी।

शिवा निषाद

संचालक शिवा कंप्यूटर सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button