Saraipali

मोहदा में 33 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल

मोहदा में 33 छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल

सरायपाली। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहदा में मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली 33 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा (किशन) पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी (हरिश्चंद) पटेल, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती उषा (लालकुमार) पटेल, प्रकाश पटेल, भाजपा केदुवा मंडल अध्यक्ष दंडधर साव, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, ग्राम मोहदा सरपंच हेमसागर पटेल, उपसरपंच गणेशराम निषाद, कुशूलाल पटेल एवं मोतीलाल पटेल उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष खीरकुमार पटेल ने की। संस्था के प्राचार्य मालिकराम पटेल भी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्रीमती मोंगरा पटेल ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाली छात्राओं के लिए आवागमन को सुगम बनाना है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी पटेल ने विद्यालय में शिक्षकों एवं सड़क की समस्या के समाधान की बात कही। वहीं प्रमोद सागर ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में पालकों एवं छात्राओं ने राज्य शासन तथा विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक करूणा साहू, बजरंग यादव, होमराज चौधरी, हेमसागर कैवर्त, विनय प्रकाश गुप्ता, राजकुमारी नायक, अनिता पटेल, वेणुधर टिकुलिया, गिरजाशंकर चौहान, संजय साव एवं अभिषेक साहू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता ने किया।

शिवा निषाद

संचालक शिवा कंप्यूटर सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button