Saraipali
शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला महलपारा में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली। शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला महलपारा में प्रधान पाठक श्रीमती सुषमा मांझी द्वारा अपनी सुपुत्री खुशी मांझी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्नेहपूर्वक स्वल्पाहार वितरित किया गया, जिसे पाकर विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।प्रधान पाठक श्रीमती सुषमा मांझी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे शुभ अवसरों को बच्चों के साथ साझा करना समाज में सेवा, सहयोग एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने अनुशासनपूर्वक स्वल्पाहार ग्रहण किया।इस अवसर पर शाला के सहायक शिक्षक, रसोइया तथा समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।



