Saraipali

सरायपाली में फ्री फायर गेम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बिलासपुर की 7 सीज टीम बनी विजेता

सरायपाली। पंकज मोबाइल द्वारा ETZ ई-स्पोर्ट्स के सहयोग से सिमरन पैलेस, सरायपाली में फ्री फायर गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरायपाली सहित विभिन्न शहरों से लगभग 60 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने शानदार गेमिंग कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर की टीम 7 सीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

वहीं बस्ती सरायपाली की टीम द किंग्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंबिकापुर की H2K ई-स्पोर्ट्स टीम तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चंद्र कुमार पटेल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भूपेश सलूजा, राजू सलूजा एवं रणजीत सिंह आहूजा शामिल रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए युवाओं में ई-स्पोर्ट्स के प्रति बढ़ते रुझान की सराहना की।कार्यक्रम का मंच संचालन गौरव सलूजा एवं ETZ के मोहम्मद उमर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शाहबाज खान, विशाल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, स्वयं अग्रवाल, शौर्य राजपूत, विकास पटेल, दीपक दास एवं सुमित दास सहित सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को सामने लाना था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की मौजूदगी से पूरा आयोजन उत्साह और रोमांच से भर गया।

दूसरे स्थान पर रही बस्ती सरायपाली की ‘द किंग्स’ टीम स्थानीय फ्री फायर ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बस्ती सरायपाली की ‘द किंग्स’ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व लीडर राजा पटनायक ने किया। उनके साथ टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ी कुशांक, दिगेश और पुरुषोत्तम रहे। पूरी प्रतियोगिता के दौरान टीम ने बेहतरीन तालमेल, रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

शिवा निषाद

संचालक शिवा कंप्यूटर सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button