अर्नब-मुरासु के बाद अकवान चक्रवात से फसलों को भारी नुकसान

अर्नब-मुरासु के बाद अकवान चक्रवात से फसलों को भारी नुकसान
अर्नब मुरासु और अकवान तूफान से हुए फसल हानि का मुआवजा व बीमा राशि शीघ्र शासन से दिये जाने की तथा किसानों की कर्जा माफ करने की मांग की है
सरायपाली:- अर्नब-मुरासु , अकवान तूफान के कारण महासमुंद जिले के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को धान की फसल में भारी नुकसान हुआ है। नरेन्द्र कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (सा) छत्तीसगढ़ ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से सभी किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा तथा किसानों कर्जा माफ करने की मांग की है।जिससे किसानों को चक्रवात से हुई हानि की भरपाई हो सके एवं राज्य के किसानों को राहत पहुंचे किसान खाद बीज एवं दवाई की महंगाई के बढ़ने से प्रति वर्ष आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं। जबकि उत्पादन क्षमता में प्रति एकड़ कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। तथा प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को हर वर्ष आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए किसानों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए सभी किसानों को शासन द्वारा तत्काल मुआवजा राशि प्रदान करने व किसानों की कर्जा माफ करने की मांग की है।



